Lucent Ancient History Objective Question
LUCENT HISTORY

Lucent Ancient History GK Objective Question: लुसेंट प्राचीन इतिहास objective question answer

Lucent Ancient History GK Objective Question:  दोस्तों  हम इस पोस्ट में  Ancient  History  के  50  most  important GK  पर चर्चा करेगे  जो  कि सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस पोस्ट में  दिए गए Ancient History GK  question को याद कर ले। प्राचीन काल यानी कि Ancient  History से question हरएक  exam में आता ही  है,जैसे – Bihar Police, Bihar SI, SSC GD, Railway group -D .में  Ancient historyसे अक्सर प्रश्न पूछे जाती है। इस पोस्ट में सभी selective  50 Lucent Ancient History GK Objective Question है। 


Lucent Ancient History GK Objective Question

1. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था ?

【A】 घटोत्कचगुप्त

【B】 चन्द्रगुप्त

【C】 श्रीगुप्तI

【D】 इनमें से कोई नहीं

Answer:-【C】 श्रीगुप्तI

2. गुप्त किसके सामंत थे ?

【A】 मौर्यों के

【B】 कुषाणों के

【C】 सातवाहनों के

【D】 इनमें से कोई नहीं

Answer:-【B】 कुषाणों के

3. ‘तोलक्कप्पियम्’ ग्रंथ संबंधित है—

【A】 प्रशासन से

【B】 विधि से

【C】  व्याकरण और काव्य से

【D】 उपर्युक्त सभी से

Answer:-【C】  व्याकरण और काव्य से

4. संगम युग में उरैयूर किसलिए विख्यात था ?

【A】 मसालों के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र

【B】 कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र

【C】 विदेशी व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र

【D】 आंतरिक व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र

Answer:-【B】 कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र

5. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था जो एक महान खगोलविज्ञानी और गणितज्ञ था ?

【A】 भानुगुप्त

【B】 बाणभट्ट

【C】 आर्यभट्ट

【D】 वराहमिहिर 

Answer:-【C】 आर्यभट्ट

6. गुप्त शासकों की सरकारी / दरबारी भाषा थी—

【A】 पालि

【B】 प्राकृत

【C】 हिन्दी

【D】 संस्कृत 

Answer:–【D】 संस्कृत 

7. इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहकर पुकारा है ?

【A】 स्कन्दगुप्त को

【B】 चन्द्रगुप्त को

【C】 ब्रह्मगुप्त को

【D】 समुद्रगुप्त को, 

Answer:–【D】 समुद्रगुप्त को, 

8. गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका ?

【A】 कुमारगुप्त

【B】 समुद्रगुप्त

【C】 स्कंदगुप्त

【D】 चन्द्रगुप्त

Answer:-【C】 स्कंदगुप्त

9. गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था ?

【A】 कला एवं स्थापत्य

【B】 साहित्यिक कार्यों का संरक्षण

【C】 राजस्व एवं भूमि कर

【D】 साम्राज्यवाद

Answer:-【A】 कला एवं स्थापत्य

10. अजंता कलाकृतियाँ किससे संबंधित है ?

【A】 हड़प्पा काल से

【B】 मौर्य काल से

【C】 बुद्ध काल से

【D】 गुप्त काल से

Answer:-【D】 गुप्त काल से

11. कुछ विद्वानों के अनुसार कवि कालिदास किसके राजकवि थे ?

【A】 चन्द्रगुप्त मौर्य

【B】 समुद्रगुप्त

【C】 चन्द्रगुप्त II ‘विक्रमादित्य’

【D】 हर्ष

Answer:–【C】 चन्द्रगुप्त II ‘विक्रमादित्य’

12. अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्नलिखित में किससे संबंधित हैं ?

【A】 जैन धर्म

【B】 बौद्ध धर्म

【C】 वैष्णव मत

【D】 शैव मत

Answer:-【B】 बौद्ध धर्म

13. उत्तर – गुप्त युग में जो विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हुआ, वह था –

【A】 कांची

【B】 तक्षशिला

【C】 नालंदा

【D】 वल्लभी

Answer:-【C】 नालंदा

14. एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है ?

【A】 ब्रह्मगुप्त

【B】 चन्द्रगुप्त I

【C】 चन्द्रगुप्त II

【D】 भानुगुप्त

Answer:-【D】 भानुगुप्त

 VVI Ancient History Objective Question For Competitive Exam 

15. फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था ?

【A】 चन्द्रगुप्त I

【B】 अशोक

【C】 हर्षवर्धन

【D】 चन्द्रगुप्त II 

Answer:–【D】 चन्द्रगुप्त II 

16. भारतीय संस्कृति का ‘स्वर्ण युग’ (Golden Age) था

【A】 मौर्य काल

【B】 राजपूत काल

【C】 चोल काल

【D】 गुप्त काल 

Answer:-【D】 गुप्त काल 

17. फाह्यान कहाँ का निवासी था ?

【A】 भूटान

【B】 अमेरिका

【C】 चीन

【D】 बर्मा

Answer:-【C】 चीन

18. ‘सेतुबंध’ का रचनाकार प्रवरसेन II किस वंश का शासक था ?

【A】 शक

【B】 कण्व

【C】 वाकाटक

【D】 सातवाहन

Answer:–【C】 वाकाटक

19. मौर्यो के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य था

【A】 सातवाहन

【B】 पल्लव

【C】 चोल

【D】 चालुक्य

Answer:-【A】 सातवाहन

20. बुद्ध की खड़ी प्रतिमा निम्न में से किस काल में बनाई गई ?

【A】 गुप्त काल

【B】 कुषाण काल

【C】 मौर्य काल

【D】 गुप्तोत्तर काल

Answer:-【B】 कुषाण काल

21. शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज किया ?

【A】 सातवाहन

【B】 कुषाण

【C】 कण्व

【D】 गुप्त

Answer:-【C】 कण्व

22. किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था ?

【A】 पेन चाऔं

【B】 पान यंण

【C】 शी हुआंग टी

【D】 हो टी

Answer:-【A】 पेन चाऔं

23. उत्तरी तथा भारत में सर्वाधिक संख्या में ताँबे के सिक्कों को जारी किया था

【A】 इण्डो-ग्रीकों ने

【B】 कुषाणों ने

【C】 शकों ने

【D】 प्रतिहारों ने

Answer:–【B】 कुषाणों ने

24. जो कला शैली भारतीय और ग्रीक / यूनानी शैली का सम्मिश्रण है, उसे कहते हैं

【A】 शिखर

【B】 वेसर

【C】 गांधार

【D】 नागर

Answer:-【C】 गांधार

25. कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था जिसका प्रसार उसने मध्य एशिया व सुदूर पूर्व में किया ?

【A】 हीनयान

【B】 वज्रयान

【C】 महायान

【D】 सहजयान

Answer:-【C】 महायान

26. कनिष्क के शासन काल की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटना कौन-सी थी ?

【A】 बौद्ध धर्म का भारत से बाहर प्रसार

【B】 जैन धर्म का पुनः उदय

【C】 चतुर्थ बौद्ध संगीति

【D】 गांधार शैली का विकास

Answer:-【C】 चतुर्थ बौद्ध संगीति

27. प्राचीन भारत का महान् वैयाकरण पतंजलि किसका समकालीन था ?

【A】 कनिष्क

【B】 चन्द्रगुप्त II

【C】 गौतमीपुत्र शातकर्णी

【D】 पुष्यमित्र शुंग

Answer:–【D】 पुष्यमित्र शुंग

28. सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया ?

【A】 यवन राजा मिनाण्डर द्वारा

【B】 शक राजा रुद्रदमन द्वारा

【C】 पार्थव राजा गोन्दोफिर्नस द्वारा

【D】 कुषाण राजा कनिष्क द्वारा

Answer:-【B】 शक राजा रुद्रदमन द्वारा

29. किस राजा के शासनकाल में ईसाई धर्म प्रचारक सेंट थामस भारत आया ?

【A】 मिनाण्डर

【B】 रुद्रदमन

【C】 गोन्दोफिर्नस

【D】 कनिष्क

Answer:-【C】 गोन्दोफिर्नस

30. किस कुषाण शासक ने सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ जारी की?

【A】 कडफिसस I

【B】 कडफिसस II

【C】 कनिष्क

【D】 वासिष्क

Answer:-【B】 कडफिसस II

31. किस वंश के शासकों ने ‘क्षत्रप प्रणाली’ का प्रयोग किया?

【A】 गुप्तों ने

【B】 हिन्द-यवनों ने

【C】 ईरानियों ने

【D】 शकों ने

Answer:-【D】 शकों ने

32. ‘त्रातार’ (मुक्तिदाता) की उपाधि किस वंश के शासकों ने धारण किया?

【A】 शक

【B】 कुषाण

【C】 हिन्द-यवन

【D】 पार्थियन

Answer:-【A】 शक

33. प्राचीन काल के भारत पर आक्रमणों के संबंध में कौन-सा सही कालानुक्रम है?

【A】 यूनानी – शक – कुषाण

【B】 यूनानी – कुषाण – शक

【C】 शक – यूनानी – कुषाण

【D】 शक – कुषाण – यूनानी

Answer:-【A】 यूनानी – शक – कुषाण

34. भारत में प्रथम बार सैनिक शासन व्यवहार में लाया गया—

【A】 ग्रीकों द्वारा

【B】 शकों द्वारा

【C】 पार्थियनों द्वारा

【D】 मुगलों द्वारा

Answer:-【A】 ग्रीकों द्वारा

35. ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में स्थापित भारत-यूनानी राज्य था

【A】 बैक्ट्रिया

【B】 सीथिया

【C】 जेडरेसिया

【D】 एरिया

Answer:-【A】 बैक्ट्रिया

36. चार धातुओं — सोना, चाँदी, ताँबा एवं सीसा — में बनने वाले सिक्के को क्या कहा जाता था ?

【A】 शतमान

【B】 निष्क

【C】 पल

【D】 कार्षापण

Answer:–【D】 कार्षापण

37. सर्वप्रथम रोम के साथ किन लोगों का व्यापार प्रारंभ हुआ ?

【A】 कुषाणों का

【B】 तमिलों एवं चेरों का

【C】 वाकाटकों का

【D】 शकों का

Answer:–【B】 तमिलों एवं चेरों का

38. मौर्योत्तरकालीन प्रमुख बंदरगाहों में कौन असत्य है ?

【A】 बारबैरिकम्

【B】 बेरीगाजा ( भड़ौच)

【C】 अरिकामेडु

【D】 कोचीन

Answer:–【D】 कोचीन

39. निम्न में से किस स्थान को ‘पेरिप्लस ऑफ दि इरीथ्रियन सी’ में ‘पोडूके’ नाम से संबोधित किया गया है ?

【A】 बेरीगाजा

【B】 अरिकामेडु

【C】 बारबैरिकम

【D】 इनमें से कोई नहीं

Answer:–【B】 अरिकामेडु

40. मौर्य – उत्तर काल में किसने भारत में हिन्द-यूनानी राज्य की स्थापना की ?

【A】 डमेट्रियस

【B】 मिनाण्डर

【C】 मिश्राडेटस

【D】 गोंडाफर्नीस

Answer:-【A】 डमेट्रियस

41. निम्नलिखित में से किसने अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में अपने पुत्र के हाथों में राजसत्ता सौंपकर बौद्ध भिक्षु हो गया ?

【A】 कडफिसस II

【B】 डमेट्रियस

【C】 मिनाण्डर

【D】 कनिष्क

Answer:–【C】 मिनाण्डर

42. प्राचीन भारत में निम्न में से किस एक ने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए ?

【A】 सातवाहन

【B】 शक

【C】 कुषाण

【D】 पार्थियन

Answer:–【C】 कुषाण

43. कलिंग नरेश खारवेल किस वंश से संबंधित था ?

【A】 चेदि

【B】 कदम्ब

【C】 हर्यंक

【D】 कलिंग

Answer:-【A】 चेदि

44. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है ?

【A】 गौतमीपुत्र शातकर्णी का नासिक अभिलेख

【B】 महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

【C】 अशोक का गिरनार अभिलेख

【D】 स्कंदगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख

Answer:–【B】 महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

45.’लाल चेर’ के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था ?

【A】 एलारा

【B】 कारिकाल

【C】 शेनगुट्टवन

【D】 नेदुन जेरल आदन

Answer:-【C】 शेनगुट्टवन

46. तमिल का गौरवग्रंथ ‘जीवक चिन्तामणि’ किससे संबंधित है ?

【A】 जैन

【B】 बौद्ध

【C】 हिन्दू

【A】 ईसाई

Answer:-【A】 जैन

47. तमिल भाषा का ‘मणिमेकलई’ नामक गौरवग्रंथ किससे संबंधित है ?

【A】 जैन धर्म

【B】 बौद्ध धर्म

【C】 हिन्दू धर्म

【D】 ईसाई धर्म

Answer:-【B】 बौद्ध धर्म

48. निम्न में कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना मानी गयी है ?

【A】 एतुतगोई

【B】 पादकिल्कणेक्कू

【C】 तोलकाप्पियम्

【D】 इनमें से कोई नहीं

Answer:-【C】 तोलकाप्पियम्

49. निम्नलिखित राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है ?

【A】 कदम्ब

【B】 चेर

【C】 चोल

【D】 पाण्ड्य

Answer:-【A】 कदम्ब

50. मौर्य साम्राज्य के ध्वंस के पश्चात् कई आक्रमणों की श्रृंखला रही I भारत पर सबसे पहले आक्रमण निम्नलिखित में से किसने किया ?

【A】 बैक्ट्रियन / ग्रीक

【B】 पार्थियन

【C】 शक

【D】 कुषाण

Answer:–【A】 बैक्ट्रियन / ग्रीक

 Lucent Ancient History Objective Question

UPSSSC Pet Exam VVI GK Question Paper in Hindi 2022 : UPSSSC Pet GK /GS प्रैक्टिस सेटपरीक्षा 2022

Lucent History Objective GK Gupt Kal: गुप्त काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

History VVI GK Objective Question In Hindi pdf : Lucent इतिहास के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर For All Competitive Exam